Wednesday, October 14, 2009

सभी ब्लॉगर मित्रो के लिए एक आवश्यक सूचना !

आज इस सांसारिक जगत की बारह महान विभूतियाँ आप सभी के मोबाइल नंबर मुझ से मांग रही थी , मैंने उन्हें आपके मोबाईल नंबर तो नहीं दिए, मगर आपके घर के पते, जो भी मेरे पास उपलब्ध थे, उन्हें दे दिए है ! वे अगले एक-दो दिनों में आपके घर पधारने वाले है !

उनके नाम इस तरह से है :
१.सुख
२.शान्ति
३.समृधि
४.सफलता
५.संस्कार
६.स्वास्थ्य
७.सरलता
८.सम्मान
९.संयम
१०.सजगता
११.सम्पूर्णता
१२. सादगी


मैने इन सभी विभूतियों से आग्रह किया है कि वे आपके घर में सदा के लिए ठहर जाए ! अतः आप उनका जोर-शोर से स्वागत करे !

साथ ही आपको तथा आपके समस्त पारिवारिक जनों को मेरी तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाये !

शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यम धन संपदा !
शत्रु, बुद्धि, विनाशाय, दीपम् ज्योति नमस्तुते !!


आपका
-पी. सी. गोदियाल


29 Comments:

Blogger शरद कोकास said...

मेरे घर मे इनमें से कुछ तो पहले से ही हैं बाकी का स्वागत है बेहतर हो कि हम इन्हे अपनी ज़िन्दगी मे ही स्थान दे दे । बधाई के लिये धन्यवाद और आप्को भी शुभकामनायें ।

Wednesday, 14 October, 2009  
Blogger डॉ. महफूज़ अली (Dr. Mahfooz Ali) said...

mera pataa dene ke liye aapka tahey dil se abhaari hoon.........

ako bhi deepawali ki haardik badhai.....

Wednesday, 14 October, 2009  
Blogger संगीता पुरी said...

आज के सांसारिक जगत में ये विभूतियां कहां देखने को मिलती हैं .. अच्‍छा है आपने सबके घर भेज दिया .. बहुत बहुत धन्‍यवाद .. आपको भी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं !!

Wednesday, 14 October, 2009  
Blogger डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' said...

अर भइया ये क्या ग़जब कर दिया।
१.सुख
२.शान्ति
३.समृधि
४.सफलता
५.संस्कार
६.स्वास्थ्य
७.सरलता
८.सम्मान
९.संयम
१०.सजगता
११.सम्पूर्णता
१२. सादगी
कलियुग में इनको तो कोई पास भी नही फटकने देता है।

धनतेरस, दीपावली और भइया-दूज पर आपको ढेरों शुभकामनाएँ!

Wednesday, 14 October, 2009  
Blogger Girish Billore Mukul said...

Adabhut bhaai saahab
aapako shubh kaamanaaye

Wednesday, 14 October, 2009  
Blogger समय चक्र said...

आपको भी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

Wednesday, 14 October, 2009  
Blogger राज भाटिय़ा said...

बहुत सुंदर, मै इन का दिल से स्वागत करुंगा, ओर इन्हे अपने बच्चो के नाम भी वसीयत मे लिख दुंगां.
बहुत सुंदर संदेश दिया आप ने .
धन्यवाद.
आप को ओर आप के परिवार को दीपावली की शुभ कामनायें

Wednesday, 14 October, 2009  
Blogger Smart Indian said...

ह्रदय की इस विशालता के लिए आपका धन्यवाद!
आपको भी दीपावली की शुभकामनाएं!

Thursday, 15 October, 2009  
Blogger पी.सी.गोदियाल "परचेत" said...

चूँकि हमारे SD भाई साहब ब्लोगर बिरादरी में नहीं आते अतः इस ब्लॉग के माध्यम से उन्हें एवं उनके परिवार को भी मेरी तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाये !

Thursday, 15 October, 2009  
Blogger प्रवीण त्रिवेदी said...

वाह जी वाह ......बहुत झटके में बुला के बधाई पकडा दी!!
अच्छा कांसेप्ट!

प्राइमरी के मास्टर की दीपमालिका पर्व पर हार्दिक बधाई स्वीकार करें!!!!

तुम स्नेह अपना दो न दो ,
मै दीप बन जलता रहूँगा !!


अंतिम किस्त-
कुतर्क का कोई स्थान नहीं है जी.....सिद्ध जो करना पड़ेगा?

Thursday, 15 October, 2009  
Blogger अविनाश वाचस्पति said...

एक ही हैं

पर कई कई

रूपों में आती

जाती हैं।

Thursday, 15 October, 2009  
Blogger राजकुमार ग्वालानी said...

ब्लाग बिरादरी पर ऐसा ही प्यार और स्नेह बरसाते रहे यही कामना करते हैं, साथ में दीप पर्व की हार्दिक बधाई भी आपको देते हैं।

Thursday, 15 October, 2009  
Blogger आचार्य ललित मुनि said...

दीप सबके घरों मे जलते रहें सभी का जीवन हो खुशहाल,
आपको दीपावली की कोटिश शुभकामनाएँ श्रीमान पी. सी.गोदियाल

Thursday, 15 October, 2009  
Blogger Unknown said...

गोदियाल जी, धन्यवाद हमारा पता बताने के लिए!

इन बारह महान विभूतियों में से एक याने कि 'समृद्धि' का आना सन्देहजनक लग रहा है क्योंकि हम लोग सरस्वतीपुत्र जो ठहरे। लक्ष्मी को तो उलूक ही प्रिय है। :-)

आपके साथ अन्य सभी ब्लोगर मित्रों को दीपावली की शुभकामनाएँ!

Thursday, 15 October, 2009  
Blogger निर्मला कपिला said...

इन सब का बहुत बहुत स्वागत है aआपको भी दीपावली की शुभकामनायें धन्यवाद्

Thursday, 15 October, 2009  
Blogger अजय कुमार said...

bahut sundar abhiwadan.
meri bhi badhayi sweekare

Thursday, 15 October, 2009  
Blogger Arshia Ali said...

अरे वाह, मेरा पता आपको कहां से मिला? कहीं से भी मिला हो, हमें तो आपको शुक्रिया कहना है बस।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
----------
डिस्कस लगाएं, सुरक्षित कमेंट पाएँ

Thursday, 15 October, 2009  
Blogger Unknown said...

शरद कोकास जी से सहमत, एकाध-दो को छोड़कर बाकी सभी अपने यहाँ पहले से ही मौजूद हैं और जब आपने पता-ठिकाना-मोबाइल सब कुछ दे ही दिया है तो बिलकुल सही पहुँच जायेंगे सभी हमारे यहाँ… आपका आभार…

Thursday, 15 October, 2009  
Blogger Arvind Mishra said...

अरे मैं तो इतनी विभूतियों को एक साथ देख कर घबरा रहा हूँ !

Thursday, 15 October, 2009  
Blogger Ajay Tripathi said...

हेप्‍पी दिवाली बधाई का यह अनूठा तरिका दुनिया की सबसे अनूठी और सुंदर दिवाली शुभकामना है

आप सभी को यह मेहमान बहुत-बहुत सर्व सुख दें।

Thursday, 15 October, 2009  
Blogger दिगम्बर नासवा said...

गोदियाल जी .......... अपनी ज़िन्दगी में में भी इन का समा लें ओसी शुभकामना की अपेक्षा है इस दीपावली में ........
आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ

Thursday, 15 October, 2009  
Blogger डॉ. महफूज़ अली (Dr. Mahfooz Ali) said...

aapko deepawali ki haardik shubhkaamnayen......

Thursday, 15 October, 2009  
Blogger मोहन वशिष्‍ठ said...

दीपावली पर्व की आप सभी को समस्‍त परिवार सहित हार्दिक शुभकामनाएं वैभव लक्ष्‍मी आप सभी पर कृपा बरसाएं। लक्ष्‍मी माता अपना आर्शिवाद बरसाएं।

Thursday, 15 October, 2009  
Blogger Pt. D.K. Sharma "Vatsa" said...

ये समस्त विभूतियाँ सबके जीवन में स्थायी रूप से निवास करें-----इस मंगलकामना सहित आपको भी दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाऎँ !!!!!!

Thursday, 15 October, 2009  
Blogger शिवम् मिश्रा said...

गोदियाल जी, धन्यवाद हमारा पता बताने के लिए!
आपको और आपके परिवार को भी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं !

Thursday, 15 October, 2009  
Blogger gazalkbahane said...

अदभुत है आपका अन्दाज
दीपों सी जगमग जिन्दगी रहे
सुख की बयार चहुं मुखी बहे
श्याम सखा श्याम

Friday, 16 October, 2009  
Blogger डॉ. महफूज़ अली (Dr. Mahfooz Ali) said...

aapko deepawali ki haardik shubhkaamnayen...........

Friday, 16 October, 2009  
Blogger Alpana Verma said...

post ka title akarshak hai..socha shayd sach mein kuchh soochnayen hain..
आप सहित पूरे परिवार को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ.

Friday, 16 October, 2009  
Blogger Unknown said...

belated diwali ki shubhkamnaye... bhaisab.

Wednesday, 21 October, 2009  

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home