Tuesday, April 6, 2010

ब्लोगर मित्रों से एक अनुभव शेयर करना चाहूंगा !


आज सुबह करीब ११.१५ बजे से मैंने नोट किया कि मेरे ब्लॉग पर जो भी कोमेंट थे, उनमे से कुछ गायब थे! उदाहरण के लिए मेरा ब्लॉग मेरे कल के लेख पर १४ टिप्पणिया होने की सूचना देता है, जबकि यदि ब्लॉग खोलू तो सिर्फ दस ही है ! मैंने एंटी वायरस भी चला के देख लिया, हो सकता है कि यह ब्लॉग की ही कोई कमी हो! मैंने बहुत याद करने की कोशिश की कि क्या हुआ होगा, क्योंकि सुबह तो पूरी टिप्पणिया मौजूद थी ! मैंने किसी वायरस वाली चीज को तो नहीं छेड़ा, तो मुझे याद आया कि कल मेरे एक लेख पर सिंगापुर से किसी सज्जन की टिपण्णी अंगरेजी में आई थी , जिसमे उन्होंने एक हीरो होंडा से सम्बंधित एक विज्ञापन का वीडियो लिंक दिया था, और लिखा था कि चूँकि यह विज्ञापन आपतिजनक है और आप हिंदी के एक अच्छे ब्लोगर है, इस लिए इसके खिलाफ आप अपने ब्लॉग पर लेख लिख लोगो को जागरूक करे !मैंने सुबह तकरीबन ११ बजे वह वीडियो देखने के लिए खोला , लेकिन व्यस्तता की वजह से जल्दी बंद कर दिया ! मैं दावे के साथ तो यह नहीं कह सकता कि उसी वीडियो के खोलने के बाद मुझे यह समस्या महसूस हुई, मगर आप लोगो को भी इस बारे में जानकारी देना अपना फर्ज समझता हूँ, ताकि अगेर ऐसा कुछ आपलोगों के साथ भी हो तो आप लोग सावधानी बरत सके !
धन्यवाद !


लघु व्यंग्य - ताकि अब और कोई भैंस पानी में न जाए !... TirchiNazar
14 comments
4/5/10
by पी.सी.गोदियाल

उस सज्जन की टिपण्णी इस लेख पर आई थी और वह भी गायब है उस वीडियो को चलाने के बाद से !

मुस्लिम बुद्धिजीवियों से सिर्फ एक सवाल ! TirchiNazar
53 comments
3/18/10
by पी.सी.गोदियाल

Labels:

25 Comments:

Blogger tension point said...

गोदियाल साहब हमारी तो टिप्पणियों वाला विजेट ही इनकी संख्या गलत बता रहा है, क्या करें ?

Tuesday, 06 April, 2010  
Blogger Vikas Kumar said...

कहीं कुछ तो गड़बड़ है.

Tuesday, 06 April, 2010  
Blogger M VERMA said...

कुछ कुछ गड़बड़ नहीं बहुत कुछ गड़बड़ है
यह हादसा तो मेरे साथ भी हो रहा है

Tuesday, 06 April, 2010  
Blogger गगन शर्मा, कुछ अलग सा said...

मुझे भी दो-चार होना पड़ रहा है। काफी दिनो से कुछ गड़बड़ चल रही है।

Tuesday, 06 April, 2010  
Blogger पी.सी.गोदियाल "परचेत" said...

आप सभी लोगो का हार्दिक धन्यवाद अदा करूंगा कि आपने इस बारे में अपने अनुभव बताये , यदि यह परेशानी काफी लोगो के साथ है फिर तो यह कोई गूगल ब्लॉग का ही फौल्ट लगता है !

Tuesday, 06 April, 2010  
Blogger Unknown said...

गोदियाल जी,

जानकारी के लिये धन्यवाद!

हमारे साथ तो ऐसा अब तक नहीं हुआ है। फिर भी आगे ध्यान रखेंगे।

Tuesday, 06 April, 2010  
Blogger दिनेशराय द्विवेदी said...

अब तक पाबला जी को याद क्यूँ नहीं किया?

Tuesday, 06 April, 2010  
Blogger Amit Sharma said...

यह मेरे साथ भी हो रहा है.

Tuesday, 06 April, 2010  
Blogger कुमार राधारमण said...

आज यह मेरे साथ भी हुआ। मेरे ब्लॉग www.filmcrossword.blogspot.com पर फिल्म कल्पना से संबंधित कल के पोस्ट पर दो टिप्पणियां आई थीं। लिंक में अब भी दो टिप्पणियां बताई जा रही हैं मगर उन्हें क्लिक करने पर कोई टिप्पणी दिखती नहीं। भगवान जाने क्या माजरा है!

Tuesday, 06 April, 2010  
Blogger डॉ टी एस दराल said...

गोदियाल जी , हमारी भी टिप्पणियों की कुल संख्या ज़रा सी नज़र आ रही है।
विजेट में कुछ प्रोब्लम लगती है।

Tuesday, 06 April, 2010  
Blogger Taarkeshwar Giri said...

iske bare main to sahi salah kisi padhe likhe Dr se li ja sakti hai.

Tuesday, 06 April, 2010  
Blogger अजय कुमार झा said...

गोदियाल जी , अभी कुछ दिनों पहले शायद पाबला जी ने बताया भी था किसी पोस्ट के मार्फ़त कि ये गडबड पीछे से ..यानि ब्लोग्गर बाबा खुदे कर रहे हैं ..
अजय कुमार झा

Tuesday, 06 April, 2010  
Blogger ताऊ रामपुरिया said...

हमें तो अब मालूम पड रहा है. हम भी चेक करके देखते हैं. पर एक बात आप नक्की जान लिजिये कि इस तरह की आई हुई मेल या अटेचमैंट खोलना अपने कंप्यूटर की जान लेने के समान है. अत: कोई भी इस तरह का अटेचमैंट ना खोले.

रामराम.

Tuesday, 06 April, 2010  
Blogger Dr. C S Changeriya said...

kese nipta yaje in logo se

koi rai he aap ki






shekhar kumawat


http://kavyawani.blogspot.com/

Tuesday, 06 April, 2010  
Blogger स्वप्न मञ्जूषा said...

मेरे साथ भी हुआ है लेकिन सिर्फ १ टिप्पणी कम दिखी है ४ नहीं...और वो गूगल की समस्या थी...

Tuesday, 06 April, 2010  
Blogger संगीता पुरी said...

मैने ऐसा कुछ ध्‍यान ही नहीं दिया है !!

Tuesday, 06 April, 2010  
Blogger मनोज कुमार said...

एक लेख पर सिंगापुर से किसी सज्जन की टिपण्णी अंगरेजी में आई थी , जिसमे उन्होंने एक हीरो होंडा से सम्बंधित एक विज्ञापन का वीडियो लिंक दिया था, और लिखा था कि चूँकि यह विज्ञापन आपतिजनक है

*** *** .... इस तरह की टिप्पणी मेरे ब्लॉग पर भी आती थी और मैं उसे डिलिट कर दिया करता था। एक दिन किसी कारण से उसे डिलिट करने में देरी हो गई और मेरे एक पाठक ने उसे खोल दिया और उनका पूरा कंप्यूटर ही क्रैश कर गया। काफ़ी दिनों तक यह आता रहा और मैं उसे बिन खोले डिलिट करता रहा। अब नहीं आ रहा है।

Tuesday, 06 April, 2010  
Blogger मुनीश ( munish ) said...

Thnx i 'll be cautious !

Tuesday, 06 April, 2010  
Blogger Pt. D.K. Sharma "Vatsa" said...

शुक्र है! अब जाकर मन को कुछ तसल्ली हुई...वर्ना तो आज सुबह से अब तक हम भी कम से कम छ बार तो अपने ब्लाग को स्कैन कर चुके थे कि कहीं कोई वायरस वगैरह तो नहीं आ गया....अब कुछ मन को तसल्ली हुई कि ये सिर्फ हमारे साथ ही नहीं है...

Tuesday, 06 April, 2010  
Blogger कृष्ण मुरारी प्रसाद said...

मेरे पोस्ट के पहले दस कमेन्ट गायब हैं....पांच तारीख की रात के पहले के कमेन्ट गायब हैं...

Tuesday, 06 April, 2010  
Blogger अजित गुप्ता का कोना said...

अभी तक ऐसा नहीं हुआ आगे भी ध्‍यान रखेंगे लेकिन यह तो बताएं कि यदि ऐसा हो तो क्‍या करें?

Wednesday, 07 April, 2010  
Blogger पी.सी.गोदियाल "परचेत" said...

आप सभी मित्रों का एक बार पुन: शुक्रिया , वह गूगल की ही कोई प्रोब्लम थी शायद , आज सभी टिप्पणिया नजर आ रही है !

Wednesday, 07 April, 2010  
Blogger Anil Pusadkar said...

खयाल रखेंगे जी।

Wednesday, 07 April, 2010  
Blogger vandana gupta said...

aisi samasya sabke sath lagi huyi hai........abhi kuch din mere yahan blogvani opennhi ho raha tha to pabla ji ka lekh pada aur password badla to blogvani open huaa ........aur kai baar follower kam jyada ho rahe hain .........aisi samasya aa rahi hai hamare sath bhi.....lekin filhal sab thik hai.

Wednesday, 07 April, 2010  
Blogger संजय भास्‍कर said...

गोदियाल जी,

जानकारी के लिये धन्यवाद!

Thursday, 08 April, 2010  

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home