Wednesday, June 27, 2012

अब जाकर गगन देखो !


शान-ओ-शौकत के लिए, लूटने की इनकी लगन देखो,  
दौलत दिखे जहाँ, झपटते है कैसे,होकर ये नगन देखो। 


करतल लिए जपते हैं माला, नैतिकता एवं आदर्श की, 
सहज हैं चेहरे मगर इनके शठ-दिलों की अगन देखो।     

खुल जाए जो एक बार किस्मत किसी अंगूठा छाप की, 
कुर्सी पे बैठ करता है मक्कार कैसे पटुता से गबन देखो।   

लोकतंत्र को समझ लिया इन्होने, इक पुश्तैनी बपौती,
सिंहासन पे काबिज रहने की पीढ़ी दर पीढ़ी लगन देखो।   

देश के खाली खलीतों से इनकी, और न खिदमत होगी, 
धरा तो लूट खाई है हरामखोरों, अब जाकर गगन देखो।   

खलीते=जेबें 
चित्र  गूगल साभार !

Labels:

12 Comments:

Blogger रविकर said...

शेर एक से एक है, प्रगट करूँ आभार |
सावधान हे पाठकों, बेहद पैनी धार ||

सादर ||

Wednesday, 27 June, 2012  
Blogger संगीता स्वरुप ( गीत ) said...

सीधी सीधी .... खरी खरी बात ... बढ़िया प्रस्तुति

Wednesday, 27 June, 2012  
Blogger रविकर said...

धरा लूट के यूँ धरा, धनहर धूम धड़ाक ।

सात समंदर पार कर, रहा आसमाँ ताक ।

रहा आसमाँ ताक , बसेगा अब मंगल पर ।

फितरत फिर नापाक, बड़ी है इसकी रविकर ।

शैतानी अरमान, बसाने को उद्दत सब ।

किया बड़ा नुक्सान, धरा पूरी आहत अब।

Wednesday, 27 June, 2012  
Blogger डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' said...

बहुत सही ग़ज़ल लगाई है आपने!

Wednesday, 27 June, 2012  
Blogger समय चक्र said...

शान-ओ-शौकत के लिए, कैसी है जाकर लगन देखो,
दौलत के खातिर हो रहे ये, बिन लजाकर नगन देखो !

behatareen sher...abhar sir Tabiyat khush ho gai ...

Wednesday, 27 June, 2012  
Blogger शूरवीर रावत said...

आप हरामखोरों के पीछे पड़े रहते हैं भाई गोदियाल जी। क्या बात ?

Wednesday, 27 June, 2012  
Blogger Anamikaghatak said...

kya pata ye gagan me bhi chhed kar dale....badhiya kataksh

Wednesday, 27 June, 2012  
Blogger kunwarji's said...

बेहतरीन है जी...

कुँवर जी.

Wednesday, 27 June, 2012  
Blogger प्रवीण पाण्डेय said...

गगन में छेद करने की सलाह तो दुष्यन्त कुमार दे ही चुके हैं।

Wednesday, 27 June, 2012  
Blogger vandana gupta said...

एकदम खरा खरा कह दिया बहुत खूब

Thursday, 28 June, 2012  
Blogger डॉ टी एस दराल said...

सही है . बहुत खरी खरी सुनाई है .

Thursday, 28 June, 2012  
Blogger Smart Indian said...

बिल्कुल ठीक!

Friday, 29 June, 2012  

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home