Thursday, December 29, 2011

अभिलाषा मेरी !


अगर ऐसा होवे नए साल में,
मिले न काला कहीं दाल में, 

जंगलराज भी ख़त्म हो जाए,
कोई गधा न घूमें शेरखाल में।

अंधा चुने न ठग काने वाले

शठ बहेलिया न दाना डाले,
पंछी फंसें न किसी जाल में,
काश ! ऐसा होवे नए साल में।


दीप प्रज्वलित हो बुद्धि-ज्ञान का,
प्राबल्य विनाश हो अभिमान का,
बैठा न अब उलूक डाल-ड़ाल में, 

अगर ऐसा होवे नए साल में

हर जन की ये ही तमन्ना होए,
भूखे पेट कोई जन ना सोए,
जिये न कभी कोई बदहाल में ,
काश ! ऐसा होवे नए साल में।


लूट-खसौट न कहीं रहे साधना,
भारतीयता की बची रहे भावना,
देश सलामत रहेगा हर हाल में, 

अगर ऐसा होवे नए साल में।  

Labels:

13 Comments:

Blogger भारतीय नागरिक - Indian Citizen said...

सदेच्छा के लिए सहमति.

Thursday, 29 December, 2011  
Blogger Smart Indian said...

काश, ऐसा होवे!

Thursday, 29 December, 2011  
Blogger अजय कुमार झा said...

बहुत ही खूबसूरत आह्वान । सच में आम आदमी के मन की बात । काश काश काश काश ..

Thursday, 29 December, 2011  
Blogger vandana gupta said...

काश ऐसा हो जाये……… नव वर्ष की शुभकामनाएँ

Thursday, 29 December, 2011  
Blogger दिगम्बर नासवा said...

आप मौके पे चौका मारते हैं ... अभी कल ही सी इ गी ने दाल में १२०० करोर का घोटाला निकाला और आपने आज ही दाल की बात कर दी ... हा हा ... नया साल बहुत बहुत मुबारक हो गौदियाल जी ...

Thursday, 29 December, 2011  
Blogger Patali-The-Village said...

बहुत खूबसूरत आह्वान|
आप को नव वर्ष की शुभकामनाएँ|

Thursday, 29 December, 2011  
Blogger arvind said...

काश! ऐसा होवे .आप को नव वर्ष की शुभकामनाएँ

Thursday, 29 December, 2011  
Blogger डॉ टी एस दराल said...

उम्मीद पर दुनिया कायम है ।
शुभकामनायें ।

Thursday, 29 December, 2011  
Blogger virendra sharma said...

दीप प्रज्वलित हो बुद्धि-ज्ञान का,
प्राबल्य विनाश हो अभिमान का,
बैठा न हो उलूक डाल-ड़ाल में,
काश! ऐसा होवे नए साल में।
काश ऐसा हो जाए ,मुझे एक देश मिल जाए जहां आंकड़ों में सीमित न हो प्रगति ,खुले आम मिल सकें मुकेश और अनिल अम्बानी .धीरुभाई कलावती में फर्क न हो .मंद बुद्धि बालक कलावती का खाना न उडाए ,वोट के लिए कोई किसी को न बहकाए .काश ऐसा हो जाए .

Thursday, 29 December, 2011  
Blogger उपेन्द्र नाथ said...

काश आपकी इस कविता की तरह ही हो नया साल. ........नायर साल की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें.

Thursday, 29 December, 2011  
Blogger avanti singh said...

bahut hi behtreen rachna nav varsh ki haardik bdhai....:)

Friday, 30 December, 2011  
Blogger प्रवीण पाण्डेय said...

नये वर्ष में सबका मंगल...

Friday, 30 December, 2011  
Blogger M VERMA said...

काश ऐसा हो पाए .....

Friday, 30 December, 2011  

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home