निष्कर्ष !
हैं पहलू सिर्फ दो ही, अपकर्ष और उपकर्ष, अस्त होता आफ़ताब , उदय होता माहताब, कहीं हर्ष, कहीं विषाद, बहुत ही लाजवाब! बडी ही मौनावलम्बी, यह इन्सानी हयात, जिस्मानी मुकाम, उद्गम जिसका आब और चरम, शबाब एवं शराब! जिंदगी अंतोगत्वा जहां इक अधूरा ख्वाब़, अस्त होता आफ़ताब , उदय होता माहताब, कहीं हर्ष, कहीं विषाद, बहुत ही लाजवाब!