बनाने वाले ने हमें भी अगर, ऐसा ऐ काश बनाया होता
बनाने वाले ने हमें भी अगर, ऐसा ऐ काश बनाया होता, किसी यूरोप की मेम को, हमारी भी सास बनाया होता। गोरी सी इक जोरू होती,और हम वी.वी.आईपी भी होते, हर मोटे रईस ने अपना, हमें खासमखास बनाया होता। चाटुकारों की इक पूरी फ़ौज,चरण वन्दना में लींन होती, कहीं भी बेधड़क घुसने का,हमारा भी पास बनाया होता। कहाँ से कहाँ पहुँच जाते, फिर हम चूड़ी बेचने वाले भी , शहर के हर शागिर्द ने हमें, अपना ब़ास बनाया होता। ऐ बनाने वाले , भाग्य हमारा ऐसा झकास बनाया होता, किसी यूरोप की मेम को, हमारी भी सास बनाया होता।