निष्कर्ष !

हैं पहलू सिर्फ दो ही,

अपकर्ष और उपकर्ष,

अस्त होता आफ़ताब ,

उदय होता माहताब,

कहीं हर्ष, कहीं विषाद,

बहुत ही लाजवाब!


बडी ही मौनावलम्बी,

यह इन्सानी हयात,

जिस्मानी मुकाम,

उद्गम जिसका आब

और चरम,

शबाब एवं शराब!


जिंदगी अंतोगत्वा जहां 

इक अधूरा ख्वाब़,

अस्त होता आफ़ताब ,

उदय होता माहताब,

कहीं हर्ष, कहीं विषाद,

बहुत ही लाजवाब!









Comments

Popular posts from this blog

यूं भी बावफा होते है लोग !

धार्मिक भावनाएं क्या हुई, कोई छुई-मुई हो गई !

'नारी' की चिंता में दुबले कुछ ब्लॉगर मित्र !