Monday, April 15, 2013

बेकाबू अफ़साने !



तट की महीन रेत और 
लहरों के शीतल संस्पर्श पर 
लगने वाली वो 
सप्ताहिक प्रणय -हाट !

उस छोटे से 
मोहब्बत के बिसातखाने पर 
तुम्हारी परवशता, 
और बिना मोले-तोले ही 
आलिंगन का वो गर्मजोशी भरा  
भाव तुम पर उडेला जाना !  

गुजरी सदी के उन 
अफसानो  से कह दो कि 
वक्त-वेवक्त आकर, 
अब और न 
मेरे दिल के किवाडों पे 
दबिश दिया करें।


छवि गूगल से साभार !

Labels:

10 Comments:

Blogger Harihar (विकेश कुमार बडोला) said...

गुजरे जमाने के अफसाने छेड़ते हैं, हालात के हवाले हम उन्‍हें लतेड़ते हैं।

Monday, 15 April, 2013  
Blogger प्रवीण पाण्डेय said...

कुछ मधुर सा उकेर तो जाते हैं पर वापस भरने में समय लगता है।

Monday, 15 April, 2013  
Blogger संगीता स्वरुप ( गीत ) said...

खूबसूरत एहसास सँजोये स्मृतियाँ ।

Monday, 15 April, 2013  
Blogger ताऊ रामपुरिया said...

बहुत ही उम्दा, शुभकामनाएं.

रामराम.

Monday, 15 April, 2013  
Blogger डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' said...

बहुत सुन्दर प्रस्तुति!
आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि-
आपकी इस प्रविष्टी की चर्चा आज मंगलवार (16-04-2013) के मंगलवारीय चर्चा ---(1216) ये धरोहर प्यार की बेदाम है (मयंक का कोना) पर भी होगी!
नवरात्रों की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ!
सूचनार्थ...सादर!

Tuesday, 16 April, 2013  
Blogger Guzarish said...

खुबसूरत लम्हे संजोये
'मैया का चोला'[लखबीर सिंह लख्खा]

Tuesday, 16 April, 2013  
Blogger दिगम्बर नासवा said...

गुजरी सदी के
उन अफसानो से कह दो
कि वक्त-वेवक्त आकर,
इसतरह अब और न
मेरे दिल के किवाडों पे
दबिश दिया करें।। ..

उफ़ ... गज़ब का एहसास लिए ... दस्तक की गुदगुदी महसूस करती हुई रचना ... आज तो मज़ा ही आ गया ... कुछ नए रंग नज़र आ रहे हैं मिजाज में ...

Tuesday, 16 April, 2013  
Blogger कविता रावत said...

खूबसूरत लम्हें कभी न कभी दिल पर दस्तक देने पहुँच ही जाते हैं ...
बहुत बढ़िया

Tuesday, 16 April, 2013  
Blogger Tamasha-E-Zindagi said...

वाह! बहुत सुन्दर रचना | ह्रदय पुलकित हो उठा कविता पढ़कर | आभार

कभी यहाँ भी पधारें और लेखन भाने पर अनुसरण अथवा टिपण्णी के रूप में स्नेह प्रकट करने की कृपा करें |
Tamasha-E-Zindagi
Tamashaezindagi FB Page

Wednesday, 17 April, 2013  
Blogger Satish Saxena said...

वाह..
शुभकामनायें आपको !!

Sunday, 05 May, 2013  

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home