Posts

मैट्रो के डिब्बों में 'आसन व्यवस्था' की नई परिकल्पना !

Image
मैट्रो के डिब्बों में 'आसन व्यवस्था' की नई परिकल्पना ! (New concept of 'seating arrangement' in Metro coaches ! ) जैसा कि आप सभी जानते हैं कि बड़े शहरों में आज जहां आवागमन समस्या एक विकराल रूप धारण कर चुकी है, वहीँ, मैट्रो इस समस्या के समाधान में एक अहम् भूमिका अदा कर रही है।  एक अध्ययन के मुताविक तकरीबन ३० लाख लोग प्रतिदिन देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए  मैट्रो का इस्तेमाल करते है। यही वजह है कि आज देश का हर राज्य , हर बड़ा शहर इस 'व्यापक द्रुत परिवहन प्रणाली' Mass Rapid Transport System (MRTS) की ओर अग्रसर होता चला जा रहा है। मेरे लिए  यह एक संयोग ही है कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से  मैं भी पिछले करीब ६ महीने से नियमित रूप से सुबह और शाम इस सुविधा का ही इस्तेमाल कर रहा हूँ। इन पांच-छः महीनो में मैट्रो में सफर के अपने भी काफी खट्टे-मीठे अनुभव रहे है। मैं निसंकोच कह सकता हूँ कि अभी तक मैट्रो संस्था, उससे जुड़े कर्मचारी, और सीआरपीऍफ़ के जवान अपने कर्तव्य का निर्वहन बखूबी कर रहे हैं। हालांकि, डिब्बे की आतंरिक संरचना...

ब्लॉगिंग दिवस !

जब मालूम हुआ तो कुछ ऐसे करवट बदली, जिंदगी उबाऊ ने, शुरू किया नश्वर में स्वर भरना, सभी ब्लॉगर बहिण, भाऊ ने,  निष्क्रिय,सक्रिय सब प्रयास करते, रसहीन ब्लॉग में रस भरने की,       १ जुलाई, ब्लॉगिंग दिवस घोषित किया है, रामपुरिया ताऊ ने। :-)

वाह रे दुनिया ; लड़के का 'उपनाम' अल्लाह हो सकता है मगर लड़की का नहीं !

Image
  एक वक्त था जब अमेरिका को  दुनिया का  सबसे सभ्य और उन्नत देश माना जाता था।  शायद, वह भी इंसानी सोच और कृत्यों का ही परिणाम था, और आज वही अमेरिकी देश है जिसके जॉर्जिया प्रांत के  सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने एक अविवाहित दंपत्ति, एलिजावेथ हैण्डी और विलाल असीम वाक की बाइस महीने की पुत्री को जन्म प्रमाण पत्र जारी करने से इस बिनाह पर मना कर दिया कि आप बेटी  का  'उपनाम' (Surname) 'अल्लाह' नहीं रख सकते।                                Source:  BBC News  मजेदार बात यह है कि इसी अविवाहित दम्पति का एक जवान बेटा भी है जिसका नाम है ; "मास्टरफुल  मोसीरह  अली  अल्लाह". जहां तक मैं समझ सकता हूँ , ऐसा तो हुआ नहीं होगा कि इनके इस बेटे को भी अथॉरिटी ने जन्म प्रमाण पत्र न दिया हो।  :-)  वक्त के साथ तथाकथित सभ्य दुनियां में भी शायद निष्पक्षता और तटस्थता के मायने भी बदल गए , लगता है।   

कार्टून कुछ बोलता है .....मजबूत लोकतंत्र के मायने ....

Image

नूतन वर्ष की मंगलमय कामना !

Image
आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं !

कार्टून कुछ बोलता है ; नाम बड़े और दर्शन छोटे !

Image

कशमकश !

Image
दिन-दोपहर मे नजर आ रहे इनको तारे हैं, इस पार भी, उस पार भी, सब 'फेंकू' की सर्जिकळ स्ट्राइक के मारे हैं, इस पार भी, उस पार भी। तंग-ए-हाल, छटपटा रहे आज हर तरफ, जीव चोडे जबडों और मोटी चमडी वाले, क्रेडिटकार्ड से घर चलाना पड रहा, और   भरी तिजोरियों में लगे हैं मकड़ी के जाले।   खारे जल में घड़ियाली आंसू बहाने को  जहाँ -तहाँ ,मगरमच्छ भी बहुत सारे हैं, इस पार भी, उस पार भी, दिन-दोपहर मे नजर आ रहे इनको तारे हैं, इस पार भी, उस पार भी।   थूक दिया करते थे जो कलतक इधर-उधर, पांच सौ - हजार रूपये का पान चबाकर, आज वो घंटों लाइन मे लगकर एटीएम  की,  खुश हो रहे हैं , पांच सौ- दो हजार पाकर।  इनकी घूल-धुलसित शक्ळें बता रही है    कि दुनिया में इनके जैसे भी वक्त के मारे हैं, इस पार भी, उस पार भी, दिन दोपहर मे नजर आ रहे इनको तारे हैं, इस पार भी, उस पार भी। दुनिया तो दाल में काला ढूढ़ रही, मगर,  इनकी तो पूरी की पूरी दाल ही काली है, किसे पता था कि वक्त ऐ...