Friday, June 14, 2013

मुश्किल



















बड़ा अजब दस्तूर है 
इस बेदर्द जमाने का,
घर की चौखट तो कभी 
लांघी ही नहीं  हमने 
और लोग कहते है 
कि हम गुम-राह हो गए है। 


xxxxxxxxxxxxxxxxxxxx




जब उदासी की बदली,
तेरे आशियाने पे घिरे,
यादों की बारिश,
जज्बातों के ओले,
सब मेरे ही अंगना गिरें। 
आरजू खुदा से है , 
सलामत रहे तेरी 
उम्मीदों का आसमां, 
तेरे अरमानो की जमीं पे, 
न कभी पानी फिरे।।  

10 comments:

  1. बहुत सुंदर, शुभकामनाएं.

    रामराम.

    ReplyDelete
  2. बहुत सुंदर लिखा है। बढ़िया आरजू है।

    ReplyDelete
  3. बहुत खूब..क्या कहने।

    ReplyDelete
  4. वह गोदियाल जी , बहुत खूब लिखा है।
    हमराह होना भी गुमराह होना हो जाता है ।

    ReplyDelete
  5. सचमुच.. बहुत सुन्दर....

    ReplyDelete
  6. मन की आरजू के सुन्दहरी पंख ...
    सुन्दर लिखा है ...

    ReplyDelete

आरज़ू

मंजूर तेरी हर ख्वाहिश, भले ही तू मेरे पास मत रहना, बस, इतनी सी आरज़ू है , अकेले तू उदास मत रहना।