Posts

यह देश कब जागृत और परिपक्व होगा ?

Image
अभी हाल ही में एक अखबार की आरटीआई के उत्तर में रिजर्वबैंक  के जबाब से यह  खुलासा हुआ था कि सरकारी क्षेत्र के  बैंकों ने पिछले ३ सालों में १.१४ लाख करोड़ की डुबन्तु ऋण ( Bad Debts) की रकम बट्टे खाते में डाली है। इसे लुप्त भार (Charge Off ) के नाम से भी जाना जाता है,  जिसका वार्षिक विवरण इस प्रकार है ; लोकसभा को दी गई जानकारी के हिसाब से सन २०१३ में बैंकों ने कुल २७२३१ करोड़ की ऎसी  रकम बट्टे खाते में डाली थी। इसी तरह २०१४ में ३४४०९ करोड़ और २०१५ में ५२५४५ करोड़ बट्टे खाते में डाली गई।  यहां यह जानना अत्यावश्यक है किसी भी  रकम अथवा ऋण को बट्टे खाते में डालने के लिए बैंको के  लिए कुछ नियम, कुछ प्रकियाएं हैं। और इन नियमों तथा परिक्रियाओं  के तहत किसी भी रकम अथवा ऋण को  गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (non-performing asset ) घोषित करने और उसके बाद उसे  bad debts मानकर बट्टे खाते में डालने में लगभग ३ साल लग जाते है।   यहां यह भी स्पष्ट  कर देना उचित रहेगा कि बैंकों द्वारा अपने इन अप्राप्य...

इस मुल्क की तहज़ीब-ए-वीआईपी - १

Image
इस मुल्क की तहज़ीब-ए-वीआईपी  - १  यह एक सर्वविदित सत्य है कि  तीन लम्बी गुलामियत का दंश झेल चुका इस मुल्क का वह प्राणी जो सुबह से शाम तक का  अपना वक्त सिर्फ अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के जुगाड़ में ही व्यतीत कर देता है, उसके दिल में जाति, धर्म और सम्प्रदाय से परे, एक ख़ास किस्म का मक्कार वर्ग, अपने द्वारा पैदा की गई  एक ख़ास किस्म की दहशत की पैठ बनाने में  हमेशा सक्षम रहा है।   इसी का नतीजा था कि पड़ोसी मुल्क  के कुछ दहशगर्द  बेख़ौफ़ एक नीली बत्ती लगी गाड़ी के माध्यम से पठानकोट के वायुसेना बेस में घुस गए और हमारे १०  वीर जवानो को अपने प्राणो की आहुति देनी पड़ी। अब सवाल यह उठता है कि आम जनता को बड़ी-बड़ी नसीहतें देने वाला यह वर्ग-ए-तहज़ीब-ए-वीआईपी, क्या खुद अपने लिए यह नियम बनाएगा कि आज  के बाद से हर वीआईपी वाहन को उसके मार्ग में पड़ने  वाले किसी भी सुरक्षा चेक-पोस्ट पर चेकिंग करवाना अनिवार्य होगा और  ऐसा न करने पर सुरक्षा चेक-पोस्ट पर तैनात सुरक्षा-कर्मी को उसके उल्लंघन कर्ता चालक को देखते ही गोली मारने क...

असहिष्णुता का बेचारा ढोल !

Image
बेकसूरों के नरसंहार की आग सुलगी है जहान में,   और असहिष्णुता का ढोल पिट रहा, हिंदुस्तान में।  यहां पिटता हुआ ढोल तो सुनाई दे रहा है यूरोप में, किन्तु,ये कोई नहीं पूछता कि पोप क्यों है कोप में।   भड़की हुई है आग तो सीरिया, अफगानिस्तान में,  और असहिष्णुता का ढोल पिट रहा, हिंदुस्तान में।  त्रिभुवन में जब भी छाया लबेद का अन्धकार घना,    इतिहास साक्षी,ये हिन्द हर बेस हा रे का सहारा बना।   मुझे ये लग रहा, आ गया है खोट  कहीं  ईमान में, जभी, असहिष्णुता  का ढोल पिट रहा,हिंदुस्तान में।   चित्र: हमारे महान शहीद  कैप्टन कालिया       

सृष्टि कोप !

Image

सच

Image

संशय

क्षद्म-दाम-वाम के नापतोल बहुत हो गए, क्या करें,    सब  रंग  फीके पड़ गए घोल बहुत हो गए, क्या करें।       कलतलक जिन्हें जानता न था, श्वान भी गली का, ऐसे दुर्बुद्धिवृन्दों के मोल बहुत हो गए , क्या करें।   जिसको भी देखो,यहां से वहाँ लुढ़कता ही जा रहा, ये थालियों के बैंगन गोल बहुत हो गए, क्या करें।  कथानक अंतर्निहित मद का  खो दिया संचार ने,  डुगडुगी बजाने  को ढोल बहुत हो गए , क्या करें।   हरतरफ से उद्विकास की छिजने लगी अब "आश", 'परचेत'  तृभूमि में "होल"बहुत हो गए, क्या करे।    

कुछ कर !

Image
बाजुओं में अपनी, तू बल जगा , किसान का वंशज है, हल लगा।  फटकने न दे तन्द्रा पास अपने, आलस्य निज तन से पल भगा।  किसान का वंशज है, हल लगा।।  चिराग उपज का न कभी बुझे,  पुकारती है खेत की माटी तुझे, अंकुरित आशा का वो बीज हो,  जिसे दे न पाये कभी जल दगा। किसान का वंशज है, हल लगा।।  समर्थ है शख्शियत,ये सिद्ध कर , परिश्रम से खुद को समृद्ध कर , तन नजर आये न मलीन झगा, सीस पे चमके सदा शीतल पगा ,  किसान का वंशज है, हल लगा।। जोत का ध्येय दिल में पाले रख,  अन्न-कण श्रेष्ट को संभाले रख,  कर बंजरों में भी वो प्रजननक्षम,  बने जो तेरा खुद वसुधा तल सगा।  किसान का वंशज है, हल लगा।।