Friday, April 5, 2013

वो आवाज भी बदलेंगे और अंदाज भी !



चोरी का माल खाके, हुए बदमिजाज भी,   
वो जो बेईमान भी है  और दगाबाज भी।
  
मिला माल लुच्चे-लफंगों को मुफ्त का, 
घर-लॉकर भी भर दिए, मेज दराज भी। 

इख्तियार की मद में,वो ग्रीवा की  ऐंठन,
रोग-ग्रस्त चले आ रहे,  है वो आज भी।

तनिक जो तरफदार उनके सुधर जाएँ,
वो आवाज भी बदलेंगे और अंदाज भी।


उतरेगा सुरूर उनके माथे से 'परचेत'
तबियत शिथिल  होगी, नासाज भी।


इख्तियार=सत्ता  

7 comments:

  1. बहुत करारा व्‍यंग्‍य इस माध्‍यम से।

    ReplyDelete
  2. BAHUT SUNDAR ABHIBYAKTI LEKIN JAB WE SAMJHE.

    ReplyDelete
  3. आपकी इस प्रविष्टी की चर्चा शनिवार (6-4-2013) के चर्चा मंच पर भी है ।
    सूचनार्थ!

    ReplyDelete

कबाब में हड्डी

अबे, पहले तो ये बता तू है कौन?  तुम जैसों के मुंह लगना मेरा चस्का नहीं, मेरी तो बीवी से भी बिगड़ी पड़ी है, चल हट, मुझे सम्हालना तेरे बस का न...