Posts

वक्त की परछाइयां !

Image
उस हवेली में भी कभी, वाशिंदों की दमक हुआ करती थी, हर शय मुसाफ़िर वहां,हर चीज की चमक हुआ करती थी, अतिथि,आगंतुक,अभ्यागत, हर जमवाडे का क्या कहना, रसूखदार हवेली के मालिकों की, धमक हुआ करती थी। वक्त की परछाइयों तले, आज सबकुछ वीरान हो गया, चोखट वीरान,देहरी ख़ामोश,आंगन में रमक हुआ करती थी।  

मज़ाक

  ऐ दीवान-ए-हज़रत-ए-'ग़ालिब,  तुम क्या नाप-जोख करोगे  हमारी बेरोजगारी का, अब तो हम जब कभी कब्रिस्तान से भी होकर गुजरते हैं, मुर्दे उठ खड़े होकर पूछते हैं, लगी कहीं?

प्रश्न -चिन्ह ?

  पता नहीं , कब-कहां गुम हो  गया  जिंदगी का फ़लसफ़ा, न तो हम बावफ़ा ही बन पाए  और ना ही बेवफ़ा।

संशय!

इतना तो न बहक पप्पू ,  बहरे ख़फ़ीफ़ की बहर बनकर, ४ जून कहीं बरपा न दें तुझपे,  नादानियां तेरी, कहर  बनकर।

वक्त आ गया है !

वतन-ए-हिंद से लग्न लगानी है तो, वक्ष पे 'राम' लगाना होगा। 'धर्म-निरपेक्षता' की कपट प्रवृत्ति को अब 'वीराम' लगाना होगा ।।

शून्य प्रत्यय !

Image
शहर में किराए का घर खोजता  दर-ब-दर इंसान हैं  और उधर, बीच 'अंचल' की खुबसूरतियों में कतार से,  हवेलियां वीरान हैं। 'बेचारे' कहूं या फिर 'हालात के मारे', पास इनके न अर्श रहा न फर्श है, नवीनता का आकर्षण ही रह गया जीने का उत्कर्ष है,  इधर तन नादान हैं  और उधर, दिलों के अरमान हैं। बीच 'अंचल' की खुबसूरतियों में कतार से,  हवेलियां वीरान हैं।।

सहज-अनुभूति!

निमंत्रण पर अवश्य आओगे, दिल ने कहीं पाला ये ख्वाब था, वंशानुगत न आए तो क्या हुआ, चिर-परिचितों का सैलाब था। है निन्यानबे के फेर मे चेतना,  किंतु अलंकृत सभी अचेत हैं, रही बात हमारी नागवारी की, तभी तो हम 'परचेत' हैं।