Thursday, March 28, 2013

अबके इस होली में !



अपनी "छवि" बदलनी चाही,
अबके हमने इस होली में,   
श्वेत-वसन स्व: अंग चढ़ाकर,
अबीर, गुलाल,  रंग लगाकर,
निकले घर से  टोली में। 

PLANNING FOR HITTING THE STREET !

नज़ारे उत्सव पर बड़े-बड़े थे, 
पिचकारी लेकर चाँद खड़े थे,
ना-नुकूर के खेल-खेल में 
मल दिया गुलाल ठिठोली में। 




SWEET TREATS :)


फिर ऐसा चढ़ा रंग होली का , 
हाथ बढ़ा हमजोली का ,
कुछ लहंगे में थिरके तो, 
कुछ थिरके फिर चोली में।

STATUTORY WARNING: DRINKING IS INJURIOUS TO HEALTH
 
हसीं ख़्वाबों को संग में लेके,
फिर रंग-बिरंगे सपने देखे,
आँख खुली  देखा सूरज 
छुपता घर की खोली में।   
   

अपनी "छवि" बदलनी चाही,
अबके हमने  इस होली में।  



मगर अफसोस कि बदल नहीं पाए  

AND FINALLY; BEATING THE RETREAT !! :) :)














Labels:

11 Comments:

Blogger धीरेन्द्र सिंह भदौरिया said...

लगता है अबकी होली बड़ी मस्ती के साथ मनाई है,,,आपने

Recent post: होली की हुडदंग काव्यान्जलि के संग,

Thursday, 28 March, 2013  
Blogger देवेन्द्र पाण्डेय said...

:)

Thursday, 28 March, 2013  
Blogger दिगम्बर नासवा said...

मस्ती हो रही है होली की ... दिख रहा है ब्लॉग पर ...
मस्त लाइनें हैं पर नहीं बदलेगी क्षवि आपकी ...
होली की बधाई ...

Thursday, 28 March, 2013  
Blogger डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' said...

बहुत सुन्दर प्रस्तुति!
आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि-
आपकी इस प्रविष्टी की चर्चा कल शुक्रवार के चर्चा मंच-1198 पर भी होगी!
सूचनार्थ...सादर!
--
होली तो अब हो ली...! लेकिन शुभकामनाएँ तो बनती ही हैं।
इसलिए होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!

Thursday, 28 March, 2013  
Blogger डॉ टी एस दराल said...

अकेले अकेले , पीये जा रहे हो ,
हमें साथ लेते , किधर जा रहे हो।

होली की मदमस्त शुभकामनायें।

Thursday, 28 March, 2013  
Blogger कालीपद "प्रसाद" said...

बड़ी मस्ती की होली रही आपकी ,मुबारक हो
latest post हिन्दू आराध्यों की आलोचना
latest post धर्म क्या है ?

Thursday, 28 March, 2013  
Blogger ललित शर्मा said...

बहुत सुन्दर प्रस्तुति!:)

Thursday, 28 March, 2013  
Blogger पी.सी.गोदियाल "परचेत" said...

डा० साहब, ये तो मैं होली पर पानी की बचत कर रहा था :)

Friday, 29 March, 2013  
Blogger पूरण खण्डेलवाल said...

लगता है छवि बदलने के चक्कर में खुद ही बदल गये !!
सुन्दर रचना !!
आभार !!

Friday, 29 March, 2013  
Blogger प्रवीण पाण्डेय said...

होली की शुभकामनायें..

Friday, 29 March, 2013  
Blogger Harihar (विकेश कुमार बडोला) said...

होली पर मंगलकामनाएं।

Saturday, 30 March, 2013  

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home