सलीके से न खुशहाली जी पाया, न फटेहाल में,
बबाल-ए-दुनियांदारी फंसी रही,जी के जंजाल में,
बहुत झेला है अब तक, खेल ये लुका-छिपी का,
मस्ती में जीयूंगा तुझे अब ऐ जिंदगी, नए साल में।
...............नमस्कार, जय हिंद !....... मेरी कहानियां, कविताएं,कार्टून गजल एवं समसामयिक लेख !
गर तुम न खरीददार होते, यकीन मानिए, टके-दो-टके में भला कौन बिकता? मुहब्बत बिकाऊ न है और न थी कभी, बस, निवेश गलत किया है तुमने, इसीलिए घर मे...
यह पंक्तियाँ पढ़कर ऐसा लगा जैसे किसी दोस्त ने दिल खोलकर अपनी थकान और उम्मीद दोनों एक साथ रख दी हों। ज़िंदगी के झमेलों में उलझकर न पूरी खुशहाली जी पाए, न पूरी बेबसी, यह बात बहुत सच्ची लगी।
ReplyDelete🙏🙏
ReplyDelete