Monday, May 25, 2026

टीस

तूफान, नदियां समंदर पे 

तू न इस तरह हमसे सवाल कर,

डूबती हुई कई कश्तियां 

हम भी लाए हैं भंवर से निकाल कर।

xxxxxxxxxxxxxxx

छुपा लो जितना छुपाना है  खुद को,

परदो के पीछे, फिर नहीं आएंगे हम,

बस, और कुछ दिनों की ही बात है,

किसी दिन लेटे-लेटे तेरी गली से गुजर जाएंगे हम।

xxxxxxxxxxxxxxx

हम गाय,भैंस,घोड़े नहीं थे, 

फिर भी बंधे हमेशा तबेले रहे,

तन्हाइयां साथ अपने बहुत थी,

सफर में किन्तु अकेले रहे।


1 comment:

शुन्य

उसका स्वरूप  हरदम सराहता हूं, जिस रोशनी को  दिल से चाहता हूं, आश लगाए रहता हूं  कि रोशनी कभी तो  मेरे घर आएगी,  अतिशय प्रेममय होकर आलिंगनबद्...